कक्षा 06 इतिहास पाठ 5 गौतम बुद्ध, महावीर और जगद्गुरु आदि शंकराचार्य का जीवन और शिक्षाएं Notes & Important Question Answer
👉 प्रश्न/उत्तर को अंग्रेज़ी माध्यम में देखने के लिए यहाँ Click करें। Chapter Notes छठी शताब्दी ई.पू. को भारत में सामाजिक बदलाव का काल कहा जाता है। उस समय के समाज में अनेक कुरीतियां आ गई थी। ऐसे समय में भारत में कई सम्प्रदायों का उदय हुआ । इन सम्प्रदायों में बौद्ध तथा जैन सर्वाधिक प्रसिद्ध थें। गौतम बुद्ध गौतम बुद्ध बौद्ध धर्म के संस्थापक थे। उनका बचपन का नाम सिद्धार्थ था। उनका जन्म 567 ई.पू. वैशाख पूर्णिमा के दिन लुम्बिनी, नेपाल में हुआ था। उनके पिता शुद्धोधन एक राजा थे। उनकी माता का नाम महामाया था। उनके जन्म के सात दिन बाद माता का निधन हो गया था। उनका पालन पोषण महामाया की छोटी बहन प्रजापति गौतमी ने किया। इसलिए सिद्धार्थ को गौतम भी कहा जाता है। जब गौतम बुद्ध का जन्म समारोह आयोजित किया गया, तब उस समय के प्रसिद्ध भविष्य दृष्टा आसित ने एक भविष्यवाणी की, कि यह बच्चा या तो एक महान राजा बनेगा या एक महान पथ प्रदर्शक। शिक्षा ग्रहण करने के बाद गौतम बुद्ध का विवाह मात्र 16 साल की आयु में राजकुमारी यशोधरा के साथ हुआ था। पिता द्वारा बनाए गए वैभवशाली महल में वे यशोधरा के साथ रहने लगे जहां उनक...